322635194 सावधान! साइबर ठगों का नया जाल – फोटो क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

सावधान! साइबर ठगों का नया जाल – फोटो क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

सावधान! साइबर ठगों का नया जाल – फोटो क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट






आजकल साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने में लगे हैं। पहले ये ठग लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसाते थे, लेकिन जब लोग जागरूक होने लगे, तो उन्होंने नया तरीका खोज निकाला – व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर ठगी करना। अगर आप भी किसी अनजान नंबर से आई फोटो को क्लिक करते हैं, तो आपका फोन हैक हो सकता है और कुछ ही पलों में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।


इसको भी पढ़ें

लोन की किस्त न भर पाने वाले लोगों को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत: बैंकों को तत्काल निर्देश!







फोटो के जरिए कैसे होती है ठगी?

साइबर ठग अब एक अदृश्य लिंक (Invisible Link) वाली फोटो भेजते हैं, जिसे क्लिक करते ही आपके फोन में एक एप डाउनलोड हो जाता है। यह एप बैकग्राउंड में चलता है और आपके फोन को पूरी तरह कंट्रोल कर लेता है। इसके बाद ठग आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।





जबलपुर के 52 वर्षीय प्रदीप जैन बने ठगी का शिकार

कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले प्रदीप जैन के साथ ऐसा ही एक मामला सामने आया।

  • 28 मार्च की सुबह 9 बजे उन्हें एक अनजान नंबर (9827832213) से कॉल आया।

  • कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि व्हाट्सएप पर भेजी गई फोटो को देखकर बताएं कि वे उस व्यक्ति को पहचानते हैं या नहीं।

  • प्रदीप जैन ने पहले इसे अनदेखा कर दिया, लेकिन ठग ने बार-बार कॉल किया।

  • दोपहर 1:35 बजे, जब प्रदीप ने गुस्से में जवाब दिया कि वे उस व्यक्ति को नहीं पहचानते, तो कॉल कट गया।




इसको भीबपढ़ें

NPCI ने UPI यूजर्स को किया अलर्ट: पैन कार्ड 2.0 फ्रॉड से रहें सावधान!









फोटो क्लिक करते ही हुआ मोबाइल हैक

  • जब प्रदीप जैन ने व्हाट्सएप पर आई फोटो पर क्लिक किया, तो उनका फोन अपने आप एक कस्टमर सपोर्ट एप डाउनलोड करने लगा।

  • इस एप के जरिए साइबर ठगों ने उनका मोबाइल पूरी तरह कंट्रोल कर लिया।

  • थोड़ी ही देर बाद, उनके मोबाइल पर बैंक से दो मैसेज आए –

    • पहले में 1 लाख रुपए डेबिट हुए

    • दूसरे में 1 लाख 1 हजार रुपए और निकल गए।






बैंक जाकर पता चला – 2 लाख 1 हजार रुपए गायब!

जब प्रदीप जैन को यह समझ नहीं आया कि बिना किसी लेन-देन के उनके खाते से पैसे कैसे कट गए, तो वे तुरंत बैंक पहुंचे।

  • बैंक में बैलेंस चेक करने पर पता चला कि उनके खाते से 2,01,000 रुपए निकाले जा चुके थे।

  • उन्होंने तुरंत अपने खाते को सीज करवाया और फिर साइबर क्राइम सेल व कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।




इसको भी पढ़ें 








कैसे बचें इस तरह की ठगी से?

  1. अनजान नंबर से आई फोटो या फाइल को कभी भी क्लिक न करें।

  2. व्हाट्सएप या अन्य प्लेटफॉर्म पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति से आई फाइल डाउनलोड न करें।

  3. अगर आपके फोन में कोई अनजान एप खुद-ब-खुद डाउनलोड हो जाए, तो तुरंत उसे डिलीट करें।

  4. अपने बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल को हमेशा सिक्योर रखें और उसमें एंटीवायरस या सिक्योरिटी एप्स का उपयोग करें।

  5. अगर किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड हो जाए, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।



साइबर ठग दिन-ब-दिन नए-नए तरीके निकालकर लोगों को ठग रहे हैं। अब ठगी का नया तरीका व्हाट्सएप फोटो के जरिए है। इसलिए सावधान रहें, सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक, फोटो या कॉल पर भरोसा न करें। अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है, तो तुरंत बैंक और साइबर सेल को सूचना दें ताकि आपके पैसे सुरक्षित रह सकें।

Post a Comment

أحدث أقدم