EPFO में PF विड्रॉल प्रोसेस में क्रांतिकारी बदलाव – अब कैंसिल चेक, पासबुक और एम्प्लॉयर अप्रूवल की जरूरत नहीं
जनिए कैसे EPFO ने PF विड्रॉल प्रक्रिया को आसान और तेज़ बना दिया है। अब कैंसिल चेक या पासबुक अपलोड करने की आवश्यकता समाप्त, साथ ही एम्प्लॉयर अप्रूवल भी हटा दिया गया है, जिससे आपकी PF निकासी प्रक्रिया हो गई है बेहद सरल और सुरक्षित।
कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करता है PF अकाउंट
इसको भी पढ़ें
जानिए EPFO, PF निकासी नियम, नई सुविधाएँ और टैक्स नियम
PF अकाउंट: कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी
EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की स्थापना वर्ष 1952 में की गई थी, जिसका उद्देश्य नौकरीपेशा लोगों को उनके भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा देना है।
इसको भी पढ़ें
Railway LLP Bharti 2025: 9900 ALP पदों के लिए भर्ती, आवेदन 10 अप्रैल से शुरू
-
निजी और सरकारी क्षेत्रों के कर्मचारियों की सैलरी का 12% हिस्सा PF खाते में जमा करना अनिवार्य होता है।
-
इसके अलावा कंपनी या सरकारी संस्था भी 12% का योगदान करती है, जिसमें से कुछ हिस्सा पेंशन स्कीम और रिटायरमेंट फंड में जाता है।
-
जमा राशि पर हर साल लगभग 8.15% ब्याज मिलता है, जो समय-समय पर बदलता रहता है।P
PF फंड से निकासी: किस काम के लिए कितना पैसा निकाल सकते हैं?
काम का उद्देश्य |
नौकरी की अवधि |
निकासी की सीमा |
|---|---|---|
| घर खरीदना या निर्माण | 5 साल की सर्विस जरूरी | पीएफ राशि की 24 गुना तक निकासी संभव |
| मेडिकल खर्च | कोई शर्त नहीं | जमा राशि का 6 गुना या कुल बैलेंस की 100% तक निकासी |
| होम लोन चुकाना | 3 साल की नौकरी | 90% तक की राशि निकाली जा सकती है |
| घर की मरम्मत | 5 साल पुराने घर पर लागू | सैलरी के 12 गुना तक PF निकासी संभव |
| शादी या उच्च शिक्षा | 7 साल की सेवा जरूरी | कर्मचारी के योगदान का 50% निकाला जा सकता है |
इसको भी पढ़ें
अभिभावकों के लिए बड़ी खबर! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म :अब किताब और ड्रेस को लेकर नहीं चलेगी मनमानी
EPFO कार्ड: अब PF निकासी होगी ATM जैसे आसान
EPFO अब अपने सदस्यों को एक खास EPFO विड्रॉल कार्ड देगा, जो देखने में डेबिट कार्ड जैसा होगा।
-
इस कार्ड की मदद से ATM या बैंक कियोस्क से सीधे PF खाते से पैसे निकाले जा सकेंगे।
-
कार्ड का इस्तेमाल UPI से भी किया जा सकेगा जिससे बैलेंस चेक और ट्रांसफर संभव होगा।
👉 क्यों लाया गया यह बदलाव?
PF निकासी प्रक्रिया को और सरल और तेज़ बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों की मांग पर यह सुविधा लाई जा रही है।
फायदे क्या हैं?
-
कर्मचारियों को आपात स्थिति में तुरंत नकद सहायता मिलेगी।
-
रिटायरमेंट या बेरोजगारी की स्थिति में बिना किसी जटिल प्रक्रिया के पैसे निकाले जा सकेंगे।
-
EPFO 3.0 के तहत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया गया है।
इसको भी पढ़ें
नई प्रोसेस: अब कैंसिल चेक और एम्प्लॉयर अप्रूवल की जरूरत नहीं
EPFO ने PF निकासी की प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए अब कुछ अहम बदलाव किए हैं:
-
अब कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की इमेज अपलोड नहीं करनी पड़ेगी।
-
PF खाते से पैसा निकालने के लिए एम्प्लॉयर की मंजूरी जरूरी नहीं रह गई है।
-
कर्मचारी अपने UAN में आधार OTP के जरिए बैंक डिटेल्स (IFSC, अकाउंट नंबर) को वेरिफाई कर सकते हैं।
बैंक सीडिंग की नई प्रक्रिया:
-
पहले बैंक सीडिंग के लिए एम्प्लॉयर की मंजूरी जरूरी थी, जिससे औसतन 13 दिन की देरी होती थी।
-
अब सिर्फ आधार OTP से बैंक अकाउंट लिंक और वेरिफिकेशन संभव है।
इसको भीबपढ़ें
NPCI ने UPI यूजर्स को किया अलर्ट: पैन कार्ड 2.0 फ्रॉड से रहें सावधान!
PF विड्रॉल की लिमिट और टैक्स नियम
नौकरी छोड़ने के बाद PF कैसे निकालें?
-
नौकरी छोड़ने के 1 महीने बाद 75% PF राशि निकाली जा सकती है।
-
बाकी 25% हिस्सा दो महीने बाद निकाला जा सकता है।
PF पर टैक्स कब लगता है?
-
अगर किसी कर्मचारी ने 5 साल तक एक या एक से अधिक कंपनियों में सेवा दी है, तो PF निकासी पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगता।
-
लेकिन 5 साल से कम नौकरी पर ₹50,000 से अधिक PF निकालने पर 10% TDS देना होगा।
-
यदि PAN कार्ड नहीं है, तो 30% TDS कटेगा।
-
अगर आप फॉर्म 15G/15H जमा करते हैं, तो TDS से बच सकते हैं।
-
इसको भी पढ़ें
सावधान! साइबर ठगों का नया जाल – फोटो क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
EPFO की ऑटो सेटलमेंट लिमिट बढ़ी
अब EPFO ने ऑटो सेटलमेंट ऑफ एडवांस क्लेम (ASAC) की लिमिट को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया है।
यह फैसला 28 मार्च को श्रीनगर में हुई EPFO की कार्यकारी समिति की 113वीं बैठक में लिया गया।
इसको भी पढ़ें
लोन की किस्त न भर पाने वाले लोगों को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत: बैंकों को तत्काल निर्देश!
UPI और ATM से निकासी की सुविधा कब शुरू होगी?
-
मई 2024 से इस सुविधा का ट्रायल शुरू हुआ था, जिससे 1.7 करोड़ कर्मचारियों को फायदा हुआ।
-
मई के अंत या जून 2025 की शुरुआत से UPI और ATM से निकासी की सुविधा लागू होने की उम्मीद है।
-
एक लाख तक की निकासी की सुविधा UPI और ATM दोनों के जरिए संभव होगी।
EPFO ने प्रोविडेंट फंड को सिर्फ एक बचत योजना नहीं बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल बना दिया है। अब कर्मचारी अपने PF पैसे को तुरंत और सुरक्षित तरीके से निकाल सकते हैं, वो भी बिना झंझट के।
Thanks for this information
ReplyDeletePost a Comment