322635194 यूपी में अब बिना आयुष्मान कार्ड के भी होगा मुफ्त इलाज – सीएम योगी का बड़ा ऐलान!

यूपी में अब बिना आयुष्मान कार्ड के भी होगा मुफ्त इलाज – सीएम योगी का बड़ा ऐलान!

यूपी में अब बिना आयुष्मान कार्ड के भी होगा मुफ्त इलाज – सीएम योगी का बड़ा ऐलान!









उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अब बिना आयुष्मान कार्ड के भी राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, उनके उपचार का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस निर्णय के बाद यूपी के गरीब परिवारों के लिए बड़े अस्पतालों में महंगा इलाज कराना संभव हो पाएगा। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा किया जाए।




इसको भी पढ़ें:UP Sewayojan Job Mela: नौकरियों के अवसर आपके पास, जानें आवेदन की प्रक्रिया और तिथियां



मुफ्त इलाज का ऐलान – गरीबों के लिए बड़ी राहत


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांग रहे हैं, उन्हें बिना किसी चिंता के बड़े अस्पतालों में इलाज कराने का भरोसा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, और जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है, उनकी सहायता राज्य सरकार करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन लोगों के मेडिकल इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए।




इसके बारे में भी जानें:सालों तक नहीं करनी पड़ेगी पानी की टंकी की सफाई – पानी में डालें सिर्फ ये लकड़ी और बनाए रखें पानी की ताजगी!



आयुष्मान भारत योजना का विस्तार


आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा योजना है, जिसमें पात्र गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। इस वजह से गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च वहन करना उनके लिए कठिन हो जाता है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इन लोगों के लिए भी मुफ्त इलाज की सुविधा देने का फैसला किया है।




इसको भी पढ़ें:सावधान:जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर से कैंसर होने का दावा|| J&J कंपनी को देना होगा ₹126 करोड़ का मुआवजा!




मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद


सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारें में कहा कि हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 150 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता और गंभीरता से समाधान किया जाए।




इसको भी पढ़ें:आधार कार्ड में नहीं दिखेगा नाम, जानिए क्यों लिया गया यह महत्वपूर्ण फैसला






जनता दर्शन में सुनीं गई समस्याएं और त्वरित समाधान के निर्देश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार 10 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव प्रचार के बाद गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं पर त्वरित ध्यान देकर समाधान किया जाए। किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








आयुष्मान कार्ड बनवाने के आदेश


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। एक महिला ने जब आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अपने परिजन के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए मदद मांगी, तो मुख्यमंत्री ने उसे तुरंत आश्वासन दिया कि उसका इलाज मुफ्त में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवाने में संकोच न करें, खर्च का भुगतान सरकार करेगी।







यूपी सरकार का सामाजिक कल्याण की दिशा में एक और कदम


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ऐलान राज्य के गरीबों के लिए बड़ा राहत भरा है। यूपी सरकार ने इससे पहले भी गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। अब यह निर्णय उन्हें बिना आयुष्मान कार्ड के भी बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم